फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पल्लेदार पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी

Fri, 30 Oct 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नवीन गल्ला मंडी स्थित गुलिया ट्रेडर्स पर बोरे सिलने का काम करने वाले एक मजदूर पर लोहे की पत्ती से जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव विद्यरई निवासी ऋषि कुमार ने बताया कि 27 अक्तूबर की रात करीब 10:45 बजे काम कर रहा था। तभी किसी बात को लेकर कायम सिंह यादव के यहां काम करने वाले ठेकेदार योगेंद्र यादव निवासी नगला दौलत और पल्लेदार रवि यादव निवासी देवपुरा थाना औछा आकर झगड़ा करने लगे। आरोपियों ने उसको बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। ठेकेदार और पल्लेदार ने लोहे की पत्ती से वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें