फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बरामदे में फंदे से झूलती मिली विवाहिता, घर में मची चीख-पुकार, पुलिस कर रही जांच

Mon, 22 May 2023 05:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में विवाहिता का शव घर के बरामदे में फंदे से झूलता मिला। घर वालों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। 
विज्ञापन
Mainpuri: पोस्टमॉर्टम हाउस में मौजूद परिजन और मृतका लक्ष्मी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती रात विवाहिता का शव घर के बरामदे में फंदे से झूलता मिला। सोमवार की सुबह घर वालों ने देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।  

विज्ञापन


घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के इलाहबांस गांव की है। गांव निवासी विपिन कुमार हलवाई का काम करता है। आठ साल पहले उसकी शादी लक्ष्मी देवी (32) निवासी नगला जोहनी थाना मऊ दरवाजा फर्रुखाबाद से हुई थी। रविवार की देर रात किसी समय लक्ष्मी ने घर के बरामदे में लगे कुंडा में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 

घर वालों ने देखा तो मच गई चीख पुकार

सोमवार की सुबह जब विपिन जागा, तो पत्नी का शव लटका देख चीख निकल गई। चीखपुकार सुनकर परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष आदित्य खोखर टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। लक्ष्मी ने खुदकुशी क्यों की इसको लेकर परिजन कोई वजह नहीं बता सके।

यह भी पढ़ेंः-  UP: 58 वर्ष की सास ने बेटे को दिया जन्म, विधवा बहू ने खड़ा कर दिया हंगामा, बोली-संपत्ति के लिए पैदा

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के साथ लेटी थी लक्ष्मी

इलाहबांस निवासी विपिन ने बताया कि रविवार की शाम वह काम से आया। खाना खाने के बाद चारपाई पर लेट कर मोबाइल देखने लगा। पत्नी भी बच्चों के साथ दूसरी चारपाई पर लेटी हुई थी। सब कुछ सामान्य था, रात करीब 11 बजे उसे नींद आ गई। इसके बाद अगली सुबह जब आंख खुली तो पत्नी का शव फंदे पर लटका हुआ था। लक्ष्मी शायद सभी के सोने का इंतजार कर रही थी।

घरेलू कलह बताई जा रही वजह

इलाहबांस निवासी लक्ष्मी द्वारा खुदकुशी को लेकर घरेलू क्लेश भी वजह बताई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दंपती के बीच झगड़ा भी होता था। हांलाकि किसी पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें