फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Result: बेटियों ने फिर रचा इतिहास, टॉप थ्री पर किया कब्जा, वैष्णवी आईं जिले में प्रथम

Fri, 12 May 2023 06:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

CBSE 12th Result: मैनपुरी में बेटियों ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। जिले में टॉप थ्री पर बेटियों का कब्जा है। वैष्णवी जिले में प्रथम आईं हैं। 

 
विज्ञापन
CBSE Result 2023 Date Class 12th - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सीबीएसई 12वीं का शुक्रवार को परिणाम जारी हुआ तो बेटियों ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। बीते वर्ष की तरह ही इस बार भी बेटियों का ही टॉप थ्री में दबदबा रहा। सुदिती ग्लोबल एकेडमी की छात्रा वैष्णवी ने 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद बेटियों को खूब बधाई मिली।

2595 छात्र-छात्राएं परीक्षा में हुए थे शामिल

जिले में 25 कॉलेजों कुल 2663 छात्र-छात्राएं सीबीएसई 12वीं में पंजीकृत थे। इसमें 2595 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। शुक्रवार को परीक्षा का परिणाम आया तो 1977 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित हुए। जिले में 12वीं का परीक्षा परिणाम 76.18 प्रतिशत रहा। इस बार 12वीं के परीक्षा परिणाम में बेटियों का जलवा कायम रहा। बीते वर्ष की तरह ही इस बार भी जिले के टॉप थ्री में बेटियों ने ही बाजी मारी। 

इन छात्राओं ने किया टॉप

सुदिती ग्लोबल एकेडमी की छात्रा वैष्णवी ने 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। वहीं इसी विद्यालय की मुस्कान यादव 98 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर सुदिती ग्लोबल एकेडमी की छात्रा प्रियांशी यादव और जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव की छात्रा आरुषी पाल ने संयुक्त रूप से 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं टॉप-10 में शामिल 15 छात्र-छात्राओं में नौ छात्राएं शामिल रहीं। परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्राओं ने विद्यालय पहुंचकर खुशी मनाई। विद्यालय परिवार और परिजन ने मिठाई खिलाकर टॉपर्स को बधाई दी।

आंकड़े एक नजर में-

  • सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम एक नजर में
  • परीक्षा परिणाम प्रतिशत- 76.18 प्रतिशत
  • पंजीकृत परीक्षार्थी- 2663
  • परीक्षा में अनुपस्थित परीक्षार्थी- 68
  • परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी- 2595
  • परीक्षा में पास परीक्षार्थी- 1977
  • परीक्षा में फेल परीक्षार्थी- 221
  • कंपार्टमेंट हासिल करने वाले परीक्षार्थी- 397
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें