फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सिलिंडर महंगा, बढ़ेगी महंगाई

Sat, 02 May 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 1 स्टेशन रोड पर मौजूद प्रतिष्ठान पर व्यावसायिक गैस सिलिंडर की मदद से समोसे बनाता कर्मचारी।
विज्ञापन
मैनपुरी। अमेरिका-इस्राइल और ईरान संघर्ष के कारण पहले से ही जनपद में व्यावसायिक गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी ने छोटे और बड़े कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं शादी-समारोह वाले घरों में भी महंगा सिलिंडर खरीदने की मजबूरी आ खड़ी हुई है। इसके अलावा बाजार में मिलने वाला सुबह का नाश्ता और होटल आदि पर खाने के दामों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। अमेरिका-इस्राइल और ईरान संघर्ष शुरू होने के बाद से ही गैस सिलिंडर की किल्लत का लोगों को सामना करना पड़ रहा था। घरेलू सिलिंडर के लिए लोगों को काफी समय तक संघर्ष करना पड़ा। जिले में व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू नहीं हो पाई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में करीब 10 से 15 प्रतिशत सिलिंडर की ही आपूर्ति की जा रही है। जिसकी वजह से व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 19 किलो के व्यावसायिक गैस सिलिंडर पर तेल कंपनियों की ओर से करीब 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में जनपद में जो सिलिंडर पहले करीब 2160 रुपये का मिल रहा था उसकी कीमत अब करीब 3153 रुपये हो गई है। इससे छोटे और बड़े कारोबारियों को अधिक दाम चुकाने होंगे। दाम बढ़ने की वजह से खाद्य पदार्थों के भी दाम में बढ़ोतरी हो सकती है। शहर के बाजारों में जहां लोग सुबह नाश्ते के लिए भीड़ लगा लेते हैं। उनको समोसा, कचौड़ी और जलेबी जैसे खाद्य पदार्थों के लिए अधिक खर्च करना पड़ेगा। अधिकतर प्रतिष्ठानों पर व्यावसायिक सिलिंडर का प्रयोग कर नाश्ता बनाया जाता है। सुबह से ही लोगों की भीड़ जुट जाती है। सिलिंडर के दाम बढ़ने के कारण प्रतिष्ठान संचालकों को घाटे की चिंता सताने लगी है। उनका कहना है कि अब हमें घाटे से बचने के लिए खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ाने पड़ेंगे। इसका सीधा असर कहीं न कहीं आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। जनपद में शादी का सीजन शुरू होने से पहले ही जिला आपूर्ति विभाग में सिलिंडर के लिए सैकड़ों आवेदन पहुंचने लगे थे। इसके लिए विभाग की ओर सेे एक शादी के लिए करीब 4 से 5 सिलिंडर की व्यवस्था की गई थी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार शादी-समारोहों में प्रयोग के लिए अब तक करीब 425 आवेदन आए, जिनमें से करीब 275 से ज्यादा शादियों में सिलिंडर की व्यवस्था करा दी गई। वहीं अभी शादियों में सिलिंडर भिजवाएं जाने हैं। दाम बढ़ने के कारण शादी वाले घरों का बजट बढ़ गया है। विभाग की ओर से एक शादी में करीब 4 से 5 सिलिंडर दिए जा रहे थे। एक सिलिंडर के लिए ग्राहक को 2160 रुपये देने होते थे लेकिन दाम बढ़ने के कारण अब एक सिलिंडर की कीमत 3153 रुपये हो जाएगी। ऐसे में लोगों को और ज्यादा खर्चा करना पड़ेगा। और उनका शादी का बजट बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें