फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े युवक युवती

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बैंक कालोनी में युवक और युवती को लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को बुलाकर उन्हें सौंप दिया। इस दौरान पुलिस ने एक वृद्ध को भी हिरासत में लिया। पकड़े गए युवक और युवती दोनों ही नशे में थे।
विज्ञापन

 बैंक कालोनी एक मकान में दोपहर को एक युवक बाइक पर आया। बताया जाता है कि उसके साथ एक युवती भी थी। वे दोनों एक मकान में चले गए। कुछ देर बाद एक वृद्ध मकान से निकला और उसने मुख्य गेट पर ताला डाल दिया। यह देख वहां मौजूद लोगों को कुछ शक हुआ। मामले की भनक लगते ही बड़ी संख्या में लोग मकान के चारों ओर एकत्रित हो गए। इसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पहले ही कुछ युवक बगल में बने मकान की छत से होकर उक्त मकान में प्रवेश कर गए। वहां युवक युवती आपत्तिजनक स्थिति में थे। इस दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने वृद्ध को बुलाकर ताला खुलवाया। बाहर निकलते ही लड़की पुलिस वालों पर बरस पड़ी। उसने पहले खुद को युवक की पत्नी बताया। पुलिस के  सख्ती बरतने पर वह युवक को मित्र बताने लगी। इस दौरान पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने दोनों के मुंह सूंघे। पता चला कि युवक और युवती नशे में थे। इसके बाद पुलिस युवक युवती और वृद्ध को थाने ले गई। देर शाम तक पुलिस युवती का मेडिकल कराने के बाद महिला थाना भेज दिया था। वहीं युवक और वृद्ध से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें