मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र में सोमवार की शाम कुएं में मिले शव का मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। घटना के संबंध में पिता लाखन सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि उनका पुत्र हेम सिंह 22 रविवार की रात 10:30 बजे घर से लापता हो गया था। सोमवार की शाम उसका शव कुएं में पड़ा मिला। संभावना जताई गई कि हेम सिंह पैर फिसलने से कुएं में गिरा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।