बेवर। थाना क्षेत्र बेवर के ग्राम बनकिया के निकट रोडवेज और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इससे छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं वाहनों को हटवाकर सड़क पर लगे जाम को खुलवाया।
फर्रुखाबाद डिपो की बस मैनपुरी से बेवर की तरफ आ रही थी। वहीं बेवर से मैनपुरी जा रहे ट्रक ने बस में सामने से टक्कर मार दी। इससे बस में बैठे दिनेश उर्फ विनय निवासी कृष्णा टाकीज मैनपुरी, राजेंद्र सिंह निवासी शकुंतलानगर आगरा, कलक्टर सिंह निवासी नगला धनी गढेरी मैनपुरी, लाल सिंह निवासी कौधा कुर्रा मैनपुरी, कमलेश और उसका आठ माह का पुत्र अभिषेक निवासी कुदरैल ऊसराहार इटावा गंभीर रूप से घायल हो गए। कई लोगों के मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने गंभीर घायलों को बेवर अस्पताल भेजा।