फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेला हटाने के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग

Sat, 03 Sep 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 करहल थाना क्षेत्र से गुजर रहे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के समीप दोपहर में आधा घंटे तक ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही कई थानों का फोर्स मौके पर भेजा गया। वहां पुलिस को देख फायरिंग करने वाले भाग गए जबकि पुलिस ने पीड़ित पक्ष के ही तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। तीनों लोग देर शाम खबर लिखे जाने तक थाने में बैठे हुए थे। 
विज्ञापन


थाना करहल क्षेत्र की चौकी मीठेपुर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का प्लांट है। यहीं पर सुनील बघेल का एक खोखा है। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से उसके खोखे के आगे नगला अतिराम का श्रीदयाल ढकेल लगाने लगा था। शनिवार को बताया जाता है कि सुनील का श्रीदयाल से ढकेल हटाने को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के बाद श्रीदयाल ने साथियों को फोन कर बुला लिया। कुछ ही देर में एक दर्जन से अधिक लोग हथियारों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आते ही फायरिंग शुरू कर दी। साथ ही सुनील बघेल, नेम सिंह और राजेश बघेल की पिटाई कर दी। इससे उन्हें चोटें आईं। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए दूसरा पक्ष फायरिंग करता रहा। लगभग आधा घंटे तक फायरिंग होती रही। लोग जान बचाकर वहां से भाग गए। किसी ने फोन पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस को देख फायरिंग करने वाले भाग गए। इस दौरान पुलिस ने मौके से नेम सिंह, सुनील निवासी ग्राम गाटेपुर और श्रीदयाल निवासी नगला अतिराम को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में सीओ करहल का कहना है कि देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर नहीं मिलती है तो तीनों लोगों को शांतिभंग में जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें