फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पुत्र संचालित कर रहा था अवैध शस्त्र फैक्ट्री

Fri, 14 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुरुवार देर शाम पुलिस ने गांव शिवसिंहपुर में दबिश देकर प्रधान के घर के पीछे बने पोल्ट्री फार्म में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने असलाह बना रहे तीन कारीगरों नन्ने उर्फ प्रभाकर, राजीव, सोनू उर्फ सोनपाल निवासी ग्राम मानपुरहरि का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस ने दो तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, छह कारतूस, छह अधबने तमंचे समेत असलाह बनाने के उपकरण जब्त किए। थानाध्यक्ष देवेश शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर गांव शिवसिंहपुर में ग्राम प्रधान के घर के पीछे बने पोल्ट्री फार्म में दबिश दी। पुलिस को देखकर प्रधान पुत्र शांतनु पुत्र ओमकार सिंह यादव निवासी गांव शिवसिंहपुर भाग गया। पूछताछ में कारीगरों ने बताया कि चुनाव नजदीक होने से असलाह की बढ़ी मांग के कारण वे असलाह बना रहे थे। नन्ने उर्फ प्रभाकर 2011 में भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। शुक्रवार दोपहर प्रेसवार्ता कर एएसपी दिगंबर कुशवाह ने बताया कि भागे हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें