बेवर। कस्बा बेवर में बस स्टैंड पुलिस चौकी से मात्र 200 कदम की दूरी पर एक बैटरी की दुकान की दीवार काटकर चौथी बार चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से लगभग 80 हजार कीमत की बैटरी ले गए। इसके साथ ही दो माह पूर्व भी आसपास की दो दुकानों को चोरों ने निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
थाना क्षेत्र बेवर के अंतर्गत गुरुवार रात जीटी रोड बाईपास पर भारतीय इंटर कालेज के बाहर मुख्य मार्ग पर स्थित मुन्ना बैटरी हाउस की दुकान पर चोरों ने दीवार काटकर वारदात को अंजाम दिया। चोर दीवार काटकर तीन नए बैटरा, पांच ट्रैक्टर बैटरी और कई पुरानी बैटरी समेत लगभग 80 हजार की बैटरी ले गए। दुकान मालिक सुरेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि इससे पूर्व 14 फरवरी को ठीक इसी प्रकार दीवार काटकर लगभग दो लाख की बैटरी ले गए। इससे पूर्व भी कई बार उनकी दुकान को काटकर चोरी का प्रयास किया है।