फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरी कर ले जा रही पिकअप खड्ड में गिरी

Sun, 17 Apr 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव से रविवार सुबह पशुओं को चोरी कर ले जा रही पिकअप खड्ड में पलट गई। बदमाशों का पीछा कर रहे ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, मगर बदमाश भाग गए। गुस्साए ग्रामीणों ने पिकअप में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी गांव पहुंच गई। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना निवासी अंतराम के घर के बाहर रविवार सुबह चार बजे पांच छह बदमाश पिकअप वाहन में उसकी भैंस को खोलकर चढ़ाने लगे। तभी अंतराम जाग गया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने पास में बंधी दो बकरियों को खोलकर पिकअप में लादकर भाग गए। इसके बाद बदमाशों ने समीप के गांव इनायमपुर निवासी प्रेमचंद्र के घर के बाहर बंधी दो भैंसों को पिकअप में लाद दिया। प्रेमचंद्र के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पिकअप का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान नगला कोठी के समीप बंबा पर पिकअप खड्ड में पलट गई। ग्रामीण जब तक पिकअप तक पहुंचते उससे पहले ही बदमाश भाग गए। ग्रामीणों ने पिकअप में लदे पशुओं को निकालने के बाद उसमें तोड़फोड़ कर आग लगा दी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सात माह पूर्व भी बबीना के ग्रामीणों ने पशु चोरी कर ले जा रहे पिकअप में आग लगा दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें