फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला गुरुबक्श में युवक की हत्या

Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला गुरुबक्श में खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में सोमवार को युवक संदीप (18) को गोली मार दी। गंभीर हालत में परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर आए। वहां चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने कोतवाली पुलिस को सूचना भेजी। पुलिस अस्पताल पहुंची। वहां लोग पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पुलिस ने लोगों को शांत कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में परिवारीजनों ने बताया कि 26 अक्तूबर को लहसुन के खेत से ट्रैक्टर निकालने के लिए ग्वाल टोली निवासी युवकों से संदीप ने मना किया था। आरोपियों ने संदीप और उसकी मां को मारपीट कर घायल कर दिया। उस समय रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही कोई कार्रवाई। सोमवार को आरोपियों ने घर में घुसकर संदीप को गोली मार दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पुलिस बल के साथ अस्पताल परिसर में पहुंचे। वहां परिवारीजनों में आक्रोश था। प्रभारी निरीक्षक ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने की बात कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें