फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुप्लीकेट डेबिट कार्ड जारी कराकर निकाले 11 लाख

Fri, 20 Jan 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
Debit Card
विज्ञापन
एक व्यक्ति के बैंक खाते पर डुुप्लीकेट डेबिट कार्ड जारी करवाकर 11 लाख रुपये की जालसाजी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने बैंक की शिकोहाबाद ब्रांच के मैनेजर पर जालसाजी का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने थाना कोतवाली में तहरीर दी है। हालांकि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला भूरे निवासी छोटे सिंह ने थाना कोतवाली में तहरीर दी है कि उसका खाता स्टेशन रोड स्थित एक निजी बैंक में है। कुछ दिन पूर्व जब वह खाते की जांच करने गया तो पता चला कि उसके खाते से 11 लाख रुपये विभिन्न तारीखों में विभिन्न फर्मों के नाम ट्रांसफर किए गए। इसमें से कुछ पैसा नकद भी निकाला गया। उक्त पैसा जिन फर्मों में ट्रांसफर किया गया वह सभी गोल्ड का बिजनेस करती हैं। फर्मों से संपर्क करने पर पता चला कि उक्त भुगतान उन्हें सोना खरीदने के एवज में किया गया है।
पीड़ित का आरोप है कि उक्त बैंक की शिकोहाबाद ब्रांच से उसके खाते पर डुप्लीकेट डेबिट कार्ड जारी कराया गया। यही नहीं खाते में लिखा मोबाइल नंबर भी बदल दिया गया। उक्त नंबर भी फीरोजाबाद के एक व्यक्ति का है। यह सभी कार्य बैंक मैनेजर की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। उसने उक्त संबंध में थाना कोतवाली को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें