फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाडे़ कंप्यूटर सेंटर पर फायरिंग, लूटपाट

Sun, 04 Dec 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मैनपुरी-भोगांव मार्ग स्थित एक कंप्यूटर सेंटर पर रविवार दोपहर असलाह से लैस बदमाशों ने फायरिंग करते हुए लूटपाट की। फायरिंग होती देखकर दुकानदार दहशत में आकर शटर डालकर भाग गए। हमलावरों ने इस दौरान सेंटर संचालक और रिश्तेदारों के साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ भी की। घटना को अंजाम देकर भागते समय ग्रामीणों ने एक हमलावर को पकड़ने के बाद पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

गांव रती निवासी लेखपाल फतेह सिंह का पुत्र सुदेश तहसील के सामने कंप्यूटर सेंटर और जनसेवा केंद्र चलाता है। रविवार को दोपहर करीब एक बजे एक स्कार्पियो और एक बाइक पर सवार होकर आए करीब आठ लोगों ने सेंटर के बाहर उतरते ही कंप्यूटर सेंटर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर सुदेश को असलाह की बटों से पीटकर घायल कर दिया। बीच बचाव करने आए गांव सूजापुर निवासी अंशुल को स्कार्पियो में डाल लिया। सेंटर में मौजूद गांव जासनपुर निवासी मुन्नालाल की भी पिटाई करने लगे। तोड़फोड़ और लूूट करने के बाद हमलावरों ने फायरिंग की। दिनदहाडे़ गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार भयभीत होकर दुकान के शटर बंद कर भाग गए। कुछ ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ने के बाद उसकी पिटाई कर दी। पकडे़ गए युवक ने अपना नाम वीरपाल निवासी माहौली खेड़ा बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई। हमले में केंद्र संचालक बाल बाल बच गया। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।

लेखपाल ने लगाया प्रधान पर आरोप
घटना के बाद लेखपाल फतेह सिंह का कहना है कि भोगांव तहसील का कुछ हिस्सा थाना कुर्रा क्षेत्र में पड़ता है। क्षेत्र में अवैध दुकान निर्माण की सूचना पर कार्य को रुकवाया था। इसके बाद दो दिन पूर्व मेरापुर खिदरपुर के प्रधान और उसके साथियों ने धमकी दी थी। उन्हीं लोगों ने रंजिश मानी। तो वहीं थानाध्यक्ष का कहना है कि हमलावरों को पहचानने के लिए सेंटर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें