फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों में 50 लाख की डकैती

Mon, 07 Nov 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
चार घरों में 50 लाख की डकैती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव विरामयपुर में रविवार रात बदमाशों ने चार घरों में डकैती डालकर लगभग 50 लाख का माल लूट लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली, वहीं पीड़ितों की तहरीर पर चोरी में मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि एक दिन पूर्व ही गांव छाछा में बदमाशों ने एक घर से लाखों की नकदी जेेवर लूटे थे।
विज्ञापन

गांव विरामयपुर निवासी राजेंद्र सिंह रविवार रात परिवार के साथ सो रहे थे, तभी बदमाश छत के रास्ते घर में प्रवेश कर गए और बक्सों में रखीं सोने की छह अंगूठी, तीन जजीरें, 40 हजार रुपये की नकदी व उसके पड़ोसी रामकिशोर के यहां से चार अंगूठी, पांच सोने की जंजीरें, दो जोड़ी झुमकी, पायल, कंदोनी, 10 हजार की नकदी लूट ले गए। इसके बाद बदमाश पूर्व सैनिक मेहताब सिंह के मकान में घुस गए और उसकी पुत्री की लगुन जाने के लिए रखे ढाई लाख रुपये नकद व लाखों रुपये के आभूषण एवं उनके भाई महावीर के घर से 25 हजार की नकदी व लाखों रुपये के आभूषण बदमाश ले गए।
वारदात की जानकारी सुबह घरवालों को हुई तो थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच पड़ताल की। बता दें कि ग्राम छाछा में बदमाशों ने सुधाकर शाक्य के मकान में घुसकर लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण लूट लिए थे।
विज्ञापन


कैसे होगी बेटी की लगुन
भोगांव। पूर्व फौजी मेहताब सिंह की पुत्री शालिनी की लगुन नौ नवंबर को जाने वाली थी। घर में खुशी का माहौल था। सभी लोग तैयारियों में लगे हुए थे। उन्हें क्या मालूम था कि उनके घर में खुशी का माहौल गम में बदल जाएगा। क्योंकि रविवार की रात में बदमाश लगुन के लिए रखे रुपये एवं आभूषणों को ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें