फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अस्पतालों में मरीजों की आभा आईडी बनाना अनिवार्य

Fri, 13 Nov 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की आभा आईडी बनाना अनिवार्य होगा। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) की जनपद स्तरीय कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में एबीडीएम के अनुरूप सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाए। प्रत्येक मरीज का स्वास्थ्य रिकॉर्ड उसकी आभा आईडी से लिंक किया जाए। निजी अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब और मेडिकल स्टोर संचालकों को भी एबीडीएम इनेबल्ड सॉफ्टवेयर अपनाने के लिए निर्देशित किया।कार्यशाला में राज्य टीम के प्रतिनिधि डॉ. एसएन मिश्रा और जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक धर्मेंद्र पाल ने एचएफआर, एचपीआर पंजीकरण, आभा आईडी और स्कैन एंड शेयर से ओपीडी पंजीकरण की जानकारी दी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता, डॉ. अनिल कुमार वर्मा, डॉ. सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें