मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के नवीगंज निवासी एक दंपती की 21 साल पहले हुई हत्या के मामले में न्यायालय ने पुलिस की बी-वारंट याचिका खारिज कर दी है। पुलिस ने गैंगस्टर अनुपम दुबे को रिमांड पर लेने के लिए 20 जुलाई को प्रार्थना पत्र दिया था।गांव नवीगंज थाना बेवर क्षेत्र के रहने वाले कौशल किशोर दुबे और पत्नी कृष्णा देवी की छह अगस्त 2005 को हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में फर्रुखाबाद के रहने वाले गैंगस्टर अनुपम दुबे सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। विवेचना के बाद मामले में एफआर लगा दी गई थी। मृतक की पुत्री राधिका दुबे ने हत्याकांड की पुनर्विवेचना कराने की मांग की थी। मांग स्वीकार होने के बाद थाना प्रभारी बेवर अनिल कुमार सिंह जांच कर रहे हैं। अनुपम दुबे को रिमांड पर लिए जाने के लिए प्रभारी निरीक्षक ने सीजेएम न्यायालय में 20 जुलाई को बी-वारंट जारी करने को प्रार्थना पत्र दिया। 23 जुलाई को न्यायाधीश ने सुनवाई की और पुलिस की बी-वारंट की याचिका को खारिज कर दिया।