मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग में बच्चों के बीच साइकिल चलाने के विवाद में पड़ोसी ने साथियों के साथ दंपती को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। करने के बाद मामले में जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित शिवम कुमार ने बताया कि गली नंबर 7 बी में रह रहे हैं। करीब एक महीने पहले उनका बेटा घर के सामने साइकिल चला रहा था, तभी बच्चों की आपसी धक्का-मुक्की में उनके बेटे के पैर की अंगुली की हड्डी टूट गई थी। इस घटना के बाद 12 अक्तूबर की शाम करीब 5:30 बजे पड़ोसी के परिवार की एक लड़की ने उनकी डेढ़ साल की बेटी को साइकिल से टक्कर मार दी, जिससे उसके चेहरे पर चोट लग गई। पत्नी पूनम ने फोन कर जानकारी दी। जब वह घर पहुंचे और पड़ोसी संदीप यादव से कहा कि आपके बच्चे उनके बच्चों को पीटते हैं। बच्चों को जरा समझाएं। इतना कहने के बाद घर लौट आए। कुछ देर बाद संदीप, राजेश और रविंद्र उनके घर में घुस आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर उन्हें व पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया मामले में जांच कर हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।