दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव नगला कुंजी निवासी अशोक कुमार ने जिलाधिकारी से गांव के ही लोगों पर अपने खेत की तरफ दरवाजा लगाने की शिकायत की है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी घिरोर से जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन रोड वंशीपुरम में रह रहे हैं। उनके खेत पर कब्जा करने की नीयत से गांव के ही कुछ लोगों ने रातों-रात दीवार में उनके खेत की तरफ दरवाजा लगा दिया है। लेखपाल कमल यादव ने बताया कि दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं। दोनों से जगह के अभिलेख मांगे गए हैं। संवाद