बेवर। क्षेत्र में दिनदहाड़े जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई का फोटो लेने पर एक युवक के साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने थाना बेवर में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किशनपुर गढ़िया निवासी अंकित यादव पुत्र रमेशचंद्र ने आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कुछ लोग जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि वह मौके से अपने घर चला गया, लेकिन कुछ लोग उसके घर पहुंच गए और उसकी मां के साथ भी अभद्रता करते हुए धमकाया। पीड़ित ने खुद को और अपने परिवार को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। संवाद