फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: समिति सचिव को पीटा, लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। थाना क्षेत्र के नगला धीप स्थित बी-पैक्स बहुउद्देशीय सहकारी समिति पर खाद वितरण के समय सचिव को पीटने व नकदी लूट का मामला सामने आया है। सहकारी समिति पर तैनात सचिव अभिषेक कुमार ने बताया कि शनिवार को टोकन प्रणाली के तहत खाद वितरित कर रहे थे। तभी कोसमा मुसलमीन के रहने वाले कुछ लोग गोदाम में घुस आए। वह लोग बिना टोकन के खाद मांगने लगे। उन्होंने बिना टोकन खाद दिए जाने की बात से मना किया। इसी बात से नाराज आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। आरोपी नकदी भी लूट कर ले गए। सीओ सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें