फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध चला अभियान, दो क्लीनिक और एक पैथोलॉजी संचालक सहित चार के खिलाफ FIR दर्ज

Tue, 21 Mar 2023 08:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में स्वास्थ्य विभाग ने झोलाझाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान सीएमओ ने कागज न दिखा पाने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अन्य को चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में स्वास्थ्य विभाग ने बिछवां थाना क्षेत्र के कई गांव में झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान चार के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह लोग नोटिस जारी होने के बाद भी अभिलेख और जवाब नहीं दे रहे थे। इस पर सीएमओ ने दो क्लीनिक और एक पैथोलॉजी संचालक सहित चार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।

इनके खिलाफ हुई कार्रवाई

सीएमओ डॉ. पी.पी सिंह ने बताया कि पूर्व में नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिछवां क्षेत्र में निजी क्लीनिक और पैथोलॉजी सेंटरों पर छापा मारा था। इस दौरान साक्षी जांच केंद्र एवं पैथोलॉजी करीमगंज, डॉ. राजीव कुमार पुत्र जुगल किशोर क्लीनिक करीमगंज, डॉराजीव कुमार पुत्र जुगल किशोर निवासी करीमगंज, डॉ. एएस शाक्य निवासी करीमगंज और इकरार खान क्लीनिक बिछवां की जांच की गई थी।

जांच के दौरान भी नहीं दिखा सके कागज

जांच के दौरान कोई भी संचालक पंजीकरण नहीं दिखा सका था। न ही क्लीनिकों पर योग्य चिकित्सक मिले थे। जिसके संबंध में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। सीएमओ कार्यालय में किसी का भी पंजीकरण नहीं था। 

चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सीएमओ के निर्देश पर नोडल अधिकारी ने थाना बिछवां में साक्षी जांच केंद्र एवं पैथोलॉजी, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. एएस शाक्य, डॉ. इकरार खान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं संबंधित क्लीनिक और पैथोलॉजी केंद्र को सील करने को भी कहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें