मैनपुरी। शैक्षणिक रूप से पिछड़े विकास खंडों की छात्राओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने सीएम आवासीय बालिका विद्यालयों के संचालन निर्णय लिया गया है। हर विद्यालय का निर्माण 24.23 करोड़ की लागत से होगा। जिले में तीन विद्यालयों के निर्माण के लिए 72.69 लाख की धनराशि जारी की गई है। बीएसए सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री आवासीय बालिका विद्यालयों में गरीब परिवार की बेटियों को निशुल्क आवासीय शिक्षा दी जाएगी। जिन तीन ब्लॉकों में विद्यालय बनाने के लिए बजट जारी किया गया है उसमें जागीर, कुरावली और मैनपुरी ब्लॉक शामिल हैं। यहां छात्राओं को कक्षा छह से प्रवेश होगा और कक्षा 12 तक पढ़ाई होगी। उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव लालमणि यादव ने राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा को जारी बजट के अनुसार आवश्यक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। अन्य विकासखंडों में मानक के अनुसार भूमि प्राप्त कर शासन को जल्द प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।