फोटो 8 आरसी कन्या इंटर कॉलेज में सफाई करती छात्राएं। संवाद
मैनपुरी। स्वच्छता पखवाड़े की थीम पर बुधवार को कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री के बृहद स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयं सेवियों ने उत्साह के साथ विद्यालय परिसर में साफ सफाई की। स्वच्छता अभियान का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रभा कुमारी ने किया। उन्होंने स्वयं सेवियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी देकर अपने स्कूल परिसर, आवास और आसपास के परिवेश को साफ रखने के लिए स्वच्छता संबंधी शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी रेनू, कुसुम राव, पूनम श्रीनाथन, प्रीति जायसवाल, मंजू नागर, सुषमा रानी, प्रियंका मौजूद रहींं।