मैनपुरी। बाइक का हैंडल लगने के बाद दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। चार लोग घायल हो गए। शनिवार को एक पक्ष ने कोतवाली में शिकायत की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरोहिताना निवासी विशाल कश्यप और अंकित कश्यप शुक्रवार रात बाजार से घर आ रहे थे। आरोप है कि नगरिया चौराहे के पास उनकी बाइक का हैंडल वहां से गुजर रहे एक युवक को लग गया। इसी बात पर कहासुनी होने लगी। विशाल का आरोप है कि युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। नगरिया चौराहे पर झगड़े की जानकारी के बाद दोनों पक्ष के लोग एकत्रित हो गए। करीब 20 मिनट तक बवाल होता रहा। विशाल व अंकित के अलावा दूसरे पक्ष भी दो लोग घायल हुए हैं। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट का मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।