फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बच्चों के विवाद में लाठी-डंडों से हमला

Sun, 18 Oct 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मांझगांव में बच्चों के विवाद में एक परिवार को पीटने का मामला सामने आया है। जयसिंह निवासी मांझगांव ने बताया कि 17 अक्तूबर को शाम करीब चार बजे बच्चों की बात पर उनके परिवार के लोगों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान सुभाष, गीता, राममूर्ति और सरला देवी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और फावड़े से उन पर, पुत्रवधू सरिता तथा पुत्र अशोक पर हमला कर दिया। सीओ सिटी अशोक सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें