फोटो 35 बच्चों को सम्मानित करते अतिथि। संवाद
बेवर। शहीद मेला में शहीद मंच पर रविवार को एक निजी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ करके उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चंद्र ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं। कला को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए। कला के क्षेत्र में भी असीम संभावनाएं हैं। विद्यालय प्रबंधक उमेश राठौर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मेला प्रबंधक राज त्रिपाठी, सहायक आयुक्त उद्योग रामशरण, सुशील चौहान, नीतू सिंह, प्रकाश प्रधान, संतोष राठौर, प्रिया दुबे, प्रेमलता सैनी, मुनि शर्मा मौजूद रहे।