मैनपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में चित्रगुप्त जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में मंगलवार को मोहल्ला छपट्टी में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया।महासभा के महामंत्री डॉ. सूर्य मोहन सक्सेना ने कहा कि शतरंज केवल मनोरंजन का खेल नहीं है बल्कि यह समस्या का समाधान खोजने और भविष्य की रणनीति बनाने की क्षमता भी विकसित करता है। कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार सक्सेना ने कहा कि शतरंज खिलाड़ियों को दबाव की स्थिति में शांत रहकर सही निर्णय लेने का कौशल सिखाता है। संयोजक आकाश जौहरी ने बताया कि वरिष्ठ वर्ग का आयोजन राजकिशोर सक्सेना की स्मृति में किया गया, जिसमें 10 बच्चों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में आठ प्रतिभागी शामिल हुए। इस दौरान डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना, राजीव कुलश्रेष्ठ, राजू सक्सेना, अमित जौहरी, विकास कुलश्रेष्ठ, सत्यम सक्सेना, अर्पित सक्सेना, ओम सक्सेना आदि मौजूद रहे।