फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: गांव दूल्हापुर में बुखार से बच्चे की मौत

Fri, 02 Oct 2026 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। दूल्हापुर गांव में बुखार से पांच वर्षीय रियांस की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। विभाग ने गांव में एक चिकित्सा शिविर लगाया, जहां 36 मरीजों की जांच की गई और उपचार दिया गया। गांव में एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव भी कराया गया। रियांस पुत्र रवि की बुखार के कारण मौत हो गई थी। गांव में आधा दर्जन से अधिक लोग घरों में चारपाई पर लेटे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और मरीजों को दवाएं वितरित कीं। कुल 36 मरीजों की जांच की गई। इनमें से चार मरीज बुखार से ग्रस्त पाए गए, जबकि 32 सामान्य निकले। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सुल्तानगंज पपेंद्र कुमार, ललित पाण्डेय, अरविंद कुमार आईटी और अभिषेक प्रताप टीम में शामिल रहे। टीम को निरीक्षण के दौरान गांव में गंदगी मिली। सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते हैं। इस कारण गांव में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें