नगर के मोहल्ला मिश्राना चिकनपॉक्स से आधा दर्जन बच्चे बीमार हैं। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है।
नगर के मोहल्ला मिश्राना में संक्रामक रोगों का कहर जारी है। स्थानीय निवासी प्रज्ञा, उज्ज्वल, अभिषेक के अलावा आधा दर्जन से अधिक बच्चे चिकनपॉक्स की चपेट में हैं। यहां के लोग उपचार के बजाए झाड़फूंक और टोटके आदि करा रहे हैं। सीएमओ डा. रामकिशन ने बताया गांव में चिकनपाक्स फैलने की जानकारी नहीं है मंगलवार को टीम भेजी जाएगी।
चिकनपॉक्स के लक्षण
- शरीर पर खुजली के साथ लाल दाने और फोड़े फुंसी हो जाना।
- दानों में तरल पदार्थ के साथ फफोले हो जाते हैं।
- मुंह के अंदर, सिर पर, आंखों के पास दाने पड़ जाते हैं।
- बुखार, थकान, कमजोरी आदि आना।
- मांसपेशियों में दर्द होना
- सर्दी जुकाम, नाक बहना, हल्की खांसी होना।
- संक्रमण फेफड़ों में फैलने पर खांसी होना।
चिकनपॉक्स दूर करने के उपाय
- बुखार या बदन दर्द होने पर डाक्टर की सलाह से पैरासीटामोल लें।
- एंटीबायोटिक दवाओं को प्रयोग चिकित्सक की सलाह पर करें।
- बच्चों के नाखून बड़े न होने दें
- खुजली होने पर नाखून का इस्तेमाल न करें
- नहाने के पानी में हल्का बेकिंग सोडा डालें।
- बच्चों का कमरा ठंडा रखें।
- बच्चों के हाथों में दस्ताने पहना दें।
- नीम की पत्तियों को नहाने के पानी में डालें।