फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन होगा तैयार, जल्द मिलेगी सुविधा

Thu, 17 Sep 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद की सड़कों पर जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। परिवहन निगम ने ई-बसों के संचालन की प्रक्रिया तेज कर दी है। डिपो को पहले चरण में 10 ई-बसें मिलने की उम्मीद है। इनके संचालन के लिए करहल रोड स्थित डिपो की कार्यशाला में पांच चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। स्टेशन के लिए बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में कार्यशाला में चार्जिंग पॉइंट बनाने का काम शुरू कराया जाएगा। यहां 240 किलोवाट क्षमता के पांच चार्जिंग पॉइंट तैयार किए जाएंगे। इससे डिपो में आने वाली ई-बसों को चार्ज करने की सुविधा उपलब्ध होगी। डिपो को आगे चलकर करीब 30 इलेक्ट्रिक बसें मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 10 बसों के आने के बाद संचालन के लिए मार्ग निर्धारित किए जाएंगे। ई-बसों के संचालन से यात्रियों को आधुनिक और बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें