फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: चेयरमैन और विधायक पर लगाया टेंडर निरस्त कराने का आरोप

विज्ञापन
फोटो 27 एसडीएम किशनी को ज्ञापन देते भाजपा नेता। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
किशनी। भारतीय जनता पार्टी भाजपा अनुसूचित मोर्चा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री बलबीर सिंह धनगर ने कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम गोपाल शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि रामनगर तिराहे से सदर बाजार होते हुए डॉ. राकेश भदौरिया के पुराने अस्पताल तक किशनी कस्बे की मुख्य सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। आरोप है कि नगर पंचायत किशनी के अध्यक्ष एवं विधायक समाजवादी पार्टी के हैं। सड़क के टेंडर की प्रक्रिया दो या तीन बार हो चुकी है, लेकिन टेंडर प्रक्रिया को जानबूझकर चेयरमैन किशनी और विधायक किशनी से निरस्त करा देते हैं। उन्होंने मांग की कि जनहित को देखते हुए उक्त सड़क का निर्माण नगर पंचायत से टेंडर प्रक्रिया न करा के पीडब्ल्यूडी से टेंडर प्रक्रिया कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में रमाकांत मिश्रा, कृष्णप्रताप सिंह चौहान एडवोकेट,सोनू गुप्ता रामप्रताप चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें