मैनपुरी। मुख्य विकास अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने बृहस्पतिवार को विकास खंड सुल्तानगंज के ग्राम अहिरवा स्थित वृहद गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में गोवंश कमजोर और निर्बल पाए गए और परिसर में गंदगी भी मिली। सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए सुधार की चेतावनी दी। गौशाला की नालियों में गोबर भरा हुआ था। गोवंशों की देखभाल और समय पर खाना खिलाने में भी अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा था। इसी कारण गोवंश शारीरिक रूप से बहुत कमजोर दिख रहे थे। गोशाला में कुल 368 गोवंश संरक्षित हैं, जिनमें 84 नर, 250 मादा और 32 बच्चे शामिल हैं। सीडीओ संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि गौशाला में व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया गया है। संवाद