फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: पूर्व सपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, चुनाव के दौरान वोट न देने पर गोली से उड़ाने की दी थी धमकी

Wed, 07 Jun 2023 05:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में पूर्व सपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर चुनाव के दौरान वोट न देने पर गोली से उड़ाने की दमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पूर्व सपा विधायक के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। चुनाव प्रचार के दौरान वोट देने को लेकर युवक को सरे बाजार धमकी दी थी। घटना ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान की है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामला कुरावली थाना क्षेत्र के अशोकपुर सोनई गांव का है। गांव निवासी अक्षय कुमार ने बताया कि वह एक मई को कस्बा स्थित बाजार गया था। वहां पर पूर्व सपा विधायक राजू यादव प्रचार कर रहे थे। उसे देख कर कहा कि अब विरोध मत करना वरना गनर से कह कर गोलियों से भुनवा दूंगा। अक्षय ने बताया कि पूर्व विधायक ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव की रंजिश के चलते ही उसे धमकी दी है। 

यह भी पढ़ेंः- 45 की उम्र में हुआ प्यार: युवक को पीटा, उसकी बीबी व घर पर कर लिया कब्जा, समाज से मिले ताने तो

एक माह बाद दी गई तहरीर

मामले में अक्षय की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूर्व सदर विधायक के खिलाफ धमकी दिए जाने का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि पूरे मामले में कई सवाल भी हैं जिनका जवाब किसी के पास नहीं है। करीब एक माह पूर्व हुई घटना के बाद पीड़ित कहां रहा। एक माह बाद मामले में तहरीर क्यों दी गई। जब पीड़ित से संपर्क करने का प्रयास किया तो बात नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें