फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: राशन की घटतौली के खिलाफ कार्डधारकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 21 Sep 2026 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकासखंड जागीर क्षेत्र के गांव सिंहपुर और नगला सोती के राशन कार्डधारकों ने सोमवार को शिवसिंहपुर स्थित राशन की दुकान पर घटतौली के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने दुकान संचालन से जुड़े व्यक्ति पर निर्धारित मात्रा से कम राशन देने और अभद्रता करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन की दुकान का संचालन किसी अन्य व्यक्ति कर रहा है। राशन लेने पहुंचने वाले कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में राशन नहीं दिया जाता। विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। अंत्योदय कार्डधारकों को नियमानुसार मिलने वाले 35 किलो राशन के स्थान पर केवल 10 किलो राशन दिया जा रहा है। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को पांच किलो के स्थान पर चार किलो राशन देने का आरोप लगाया गया है।ग्रामीण रोहन चौहान और संतोष देवी ने बताया कि मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज कराई जा चुकी है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। राशन वितरण के दौरान घटतौली के लिए दो अलग-अलग तराजू का इस्तेमाल किया जाता है। ग्रामीणों ने राशन की दुकान की जांच कराने की मांग की है। इस मौके पर रमन, अर्जुन, अनित, नीरज, राहुल, कुलदीप, सत्य नारायण, मीना कुमारी, गीता देवी, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें