फोट1 कार में लगी आग को पानी की बौछार से बुझाते दमकलकर्मी। संवाद
बेवर। बस स्टैंड चौराहे पर बुधवार सुबह अचानक आग लगने से कार जल गई। कार से उठती आग की लपटें देखकर कार चालक सहित तीन अन्य लोग कूदकर भाग गए। वहीं, मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने वाहनों की आवाजाही रोक दी। दमकलकर्मियों ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जीटी रोड पर बुधवार की सुबह करीब 10:30 बजे बस स्टैंड के पास खड़ी एक कार (वैगनआर) में अचानक से आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। चालक और उसमें बैठे तीन अन्य लोगों ने तेजी से उतर कर जान बचाई। आसपास मौजूद लोगों में भी भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवागमन रोका। दमकलकर्मियों ने करीब आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी रही। कार में लगी आग बुझने के बाद आवागमन शुरू कराया गया। पुलिस कार चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर ही पेट्रोल पंप स्थित है, गनीमत है कि आग ज्यादा नहीं फैली नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
फोट1 कार में लगी आग को पानी की बौछार से बुझाते दमकलकर्मी। संवाद