फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बेवर से नवाबगंज होकर दिल्ली के लिए बस संचालन शुरू

Fri, 27 Feb 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 1 बेवर डिपो के स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। बेवर डिपो की ओर से नवाबगंज होकर दिल्ली के लिए बस संचालन शुरू कराया गया है। प्रतिदिन सुबह आठ बजे बेवर स्टैंड से बस रवाना हो रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से हाल ही में बेवर डिपो को आठ नई बसें मुहैया कराई गई हैं। डिपो की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से बस संचालन के लिए मार्ग निर्धारित किए हैं। वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी सुरेश चंद्र राठौर ने बताया कि डिपो की ओर से होली के त्योहार को देखते हुए बेवर से फर्रुखाबाद के नबावगंज होकर दिल्ली के लिए बस संचालन शुरू कराया गया है। बस प्रतिदिन सुबह आठ बजे बेवर से दिल्ली के लिए रवाना हो रही है। उन्होंने बताया कि दूसरे मार्गों पर भी बस संचालन की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें