फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों का विकास भवन पर प्रदर्शन

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को विकास भवन पर प्रदर्शन किया। कहा कि रोजगार सेवकों को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

शनिवार को विकास भवन पर प्रदर्शन करते हुए संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र ने कहा कि रोजगार सेवक ग्राम पंचायत के विकास के लिए कार्य कराते हैं। प्रधानों के साथ रह कर कार्य कराना उनकी मजबूरी है। इसी के चलते नए जीते कई ग्राम प्रधान उन्हें पुराने प्रधानों का समर्थक मानकर दुश्मनी मान रहे हैं। दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम भीकमपुर में विजयी प्रधान अनिरुद्ध सिंह ने रोजगार सेवक धर्मेंद्र को रात 11 बजे पद से इस्तीफा के लिए धमकाया। इस्तीफा न देने की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी। उनके भाई सुखवीर द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने 18 दिसंबर को सुबह सुखवीर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को लेकर रोजगार सेवकों में आक्रोश है। ऐसी घटनाओं से वह लोग नए प्रधानों के साथ कैसे कार्य कर सकेंगे। पुष्पेंद्र ने कहा कि सभी रोजगार सेवकों को सुरक्षा प्रदान की जाए। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए अविलंब गिरफ्तारी की जाए। आरोपी प्रधान को 20 दिसंबर को होने वाली शपथ से रोका जाए। मांग करने वाले रोजगार सेवकों को अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंस जारी किए जाएं। ग्राम रोजगार सेवकों का स्थानांतरण पड़ोसी ग्राम पंचायत में करने की नीति बनाई जाए। प्रदर्शन करने वालों में परशुराम, विक्रम, अनिल, विनय, गोपाल, प्रमोद, चरन सिंह आदि शामिल थे। प्रदर्शन के बाद सीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें