फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: साले ने पार कर दिए चार लाख रुपये, ऐसे हुआ खुलासा, पूछने पर दे रहा धमकी

Sun, 02 Apr 2023 06:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में साले ने जीजा और भांजे के साथ धोखाधड़ी करके चार लाख रुपये पार कर दिए। पूछने पर उल्टा धमकी देने लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां साले ने जीजा और भांजे की संयुक्त एफडीआर के चार लाख रुपये पार कर दिए। पूछने पर उल्टा धमकी देने लगा। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करके कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


मामला किशनी थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ला का है। यहां के रहने वाले अतुल गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शादी के तीन साल बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद ससुरालीजनों ने उसके बेटे के नाम चार लाख रुपया फर्रुखाबाद के एक बैंक में जमा कराए थे। एफडीआर उसके व साले सच्चिदानंद के नाम वर्ष 2013 में जमा हुई थी। इस एफडीआर को साले ने बिना सूचना के 20 दिसंबर को निकाल लिया। 

पुलिस कर रही मामले की जांच

जानकारी होने पर एफडीआर के बारे में पूछा तो वह धमकी देने लगा। पीड़ित ने सच्चिदानंद और हरिकौशल निवासी मोहम्दाबाद, जिला फर्रुखाबाद के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें