भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव हिमांयूपुर में चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ कर लाखों के जेवर नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। हिमांयुपुर निवासी रामरतन काफी समय से बीमार चल रहे हैं। वह अपने इलाज के लिए आगरा गए हैं। वहां अपने पुत्र के पास रह कर उपचार करा रहे हैं। गांव स्थित मकान में ताला लगा हुआ था। 15 मई की रात चोरों ने मकान के ताले तोड़ कर लाखों रुपये के जेवर व 70 हजार रुपये की नकदी चोरी की घटना अंजाम दी। शनिवार को जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने राम रतन को जानकारी दी। रामरतन के पुत्र रविंद्र ने थाने में तहरीर दी। संवाद