Mainpuri News: तरबूज तोड़ते समय बालक को सांप ने काटा, हो गई मौत
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में खेत पर तरबूज तोड़ते समय आठ वर्षीय बालक को सांप ने काट लिया। जानकारी होने के बाद परिजन घर ले गए। इसके बाद घंटों वह उसका झाड़ फूंक कराते रहे। देर रात हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। घटना से घर में चीख पुकार मच गई।
तरबूज तोड़ने खेत गया था
घटना भोगांव थाना क्षेत्र के गढ़िया गोविंदेपुर गांव की है। गांव निवासी प्रमोद कुमार ने खेत में तरबूत की फसल बोई हुई है। शुक्रवार की शाम उनका आठ वर्षीय पुत्र नीरज तरबूज तोड़ने के लिए खेत गया था। खेत में तरबूत के पत्तों के नीचे सांप छिपा बैठा था। नीरज का पैर सांप के ऊपर पड़ गया। दबाव में आने से सांप ने नीरज को काट लिया।