फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ब्लू ने रेड की टीम को सात विकेट से हराया

Tue, 10 Nov 2026 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 30 जीत के बाद खुशी मनाते मैनपुरी ब्लू के खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मैनपुरी। चतुर्वेदी युवा संगठन की ओर से मंगलवार को मोहल्ला मिश्राना स्थित मैदान में मैत्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी और कृष्णकांत चतुर्वेदी की स्मृति में आयोजित मैच में मैनपुरी ब्लू की टीम ने मैनपुरी रेड को सात विकेट से हराया। मैनपुरी रेड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट पर 96 रन बनाए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनपुरी ब्लू ने 9.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 97 रन बनाकर मैच जीत लिया। मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि क्रिकेट मैच में समाज के बच्चों ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन किया है। इस दौरान मुदित चतुर्वेदी, प्रखर चतुर्वेदी, प्रफुल्ल चतुर्वेदी, अंशुल चतुर्वेदी, दीपेंद्र, विपुल, चंद्रेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें