मैनपुरी। सड़क हादसों को रोके जाने के लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस संयुक्त अभियान चला रही है, वाहन चेकिंग के साथ ही चालान किए जा रहे हैं। शनिवार को पीटीओ ने यातायात प्रभारी के साथ किशनी रोड पर निरीक्षण कर ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए।पीटीओ इशरत अली और यातायात प्रभारी सुनील कुमार ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ कुछ स्थान चिन्हित किए हैं। इन स्थानों पर बने अवैध कट बंद कराए जाने का निर्णय लिया गया। पीटीओ ने बताया कि कुछ स्थानों पर अवैध कट के चलते हुए हैं, उन स्थानों की चेकिंग की जा रही है। जहां भी गलत ढंग से कट बनाए गए हैं, उन्हें बंद कराया जाएगा। डिवाइडर संबंधी परेशानी का भी हल किया जाएगा। जिन स्थानों पर अधिक मोड हैं वहां पर संकेतक लगाए जाएंगे ताकि वाहन चालक हादसे का शिकार नहीं हो। सड़क हादसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। निरीक्षण के संबंध में अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे। इसके बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होगी।