फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Nikay Chunav Result: गठन के 68 साल बाद भगवा हुई नगर पंचायत भोगांव, भाजपा की नेहा तिवारी बनीं अध्यक्ष

Sun, 14 May 2023 12:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

Mainpuri Nikay Chunav Result: मैनपुरी में भोगांव नगर पंचायत गठन के 68 साल बाद भगवा हुई। भाजपा की नेहा तिवारी जीत दर्ज करके अध्यक्ष बनीं। 
 
विज्ञापन
भोगांव नगर पंचायत से भाजपा नेता नेहा तिवारी जीतने के बाद आरो अंजलि सिंह से प्रमाण-पत्र लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में नगर पंचायत भोगांव गठन के 68 साल बाद भगवामय हो गई। भाजपा प्रत्याशी नेहा तिवारी ने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। उन्होंने सपा समर्थित प्रत्याशी नसरीन बानो को 1545 वोट से हराया। विजेता प्रत्याशी निर्वाचन अधिकारी अंजली सिंह ने जीत का प्रमाण पत्र दिया।

भाजपा प्रत्याशी नेहा तिवारी ने जीत हासिल की

भाजपा ने नगर पंचायत भोगांव से इस बार नेहा तिवारी को प्रत्याशी बनाया था तो वहीं सपा ने निर्दलीय प्रत्याशी नसरीन बानो का समर्थन किया था। वहीं बसपा ने निशायरा बेगम को मैदान में उतारा था। शुक्रवार को जब मतगणना के परिणाम आए तो भाजपा प्रत्याशी नेहा तिवारी ने जीत हासिल की। आज तक कभी भी भाजपा या अन्य कोई दलीय प्रत्याशी नगर पंचायत भोगांव में जीत हासिल नहीं कर सका था।

किसको कितने मिले वोट

भाजपा प्रत्याशी नेहा तिवारी को जहां 6326 मत मिले तो वहीं सपा समर्थित प्रत्याशी नसरीन बानो को 4781 मत मिले। नेहा तिवारी ने 1545 वोट की बढ़त के साथ जीत हासिल की। वहीं बसपा प्रत्याशी निशायरा 2604 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। विजेता प्रत्याशी नेहा तिवारी को निर्वाचन अधिकारी अंजली सिंह ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान आशीष तिवारी भी मौजूद रहे।

भाजपा ने सुबह से बनाई बढ़त

नेशनल डिग्री कॉलेज में सुबह आठ बजे के बाद मतों की गिनती शुरू हुई। इसमें भाजपा ने सुबह से ही बढ़त बनाना शुरू कर दी थी। इसी का नतीजा रहा कि भाजपा को जीत का ताज मिला। वहीं नतीजे आने के साथ ही प्रतिद्वंद्वी के चेहरों के रंग उड़ते गए।

प्रमुख प्रत्याशियों को मिले वोट

 

  • नेहा तिवारी भाजपा-6326
  • नसरीन बानो, सपा समर्थित-4781
  • निशायरा, बसपा-2604
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें