फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कस्बा से वापस घर लौट रहा था

Tue, 09 May 2023 06:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह भोगांव कस्बा से वापस अपने घर लौट रहा था। 
विज्ञापन
रमेश गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती देर शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से बात करके जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

भोगांव कस्बा से वापस घर लौट रहा था

हादसा बेवर थाना क्षेत्र के कस्बा क्षेत्र में ही हुआ। बेवर थाना क्षेत्र के काजी टोला मोहल्ला निवासी रमेश गुप्ता (47) सोमवार को बाइक से भोगांव कस्बा किसी काम से आया था। देर शाम करीब आठ बजे काम निपटाने के बाद वह घर वापस लौट रहा था। जीटी रोड पर अरम सराय मोड़ के पास बेवर की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में रमेश वहीं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस आनन-फानन अस्पताल ले गई। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया। हादसे में रमेश की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें