फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बाइक रैली से जागृत हिंदू सम्मेलन का प्रचार

Sat, 24 Jan 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 42 कुरावली में बाइक रैली निकालकर जागृत हिंदू सम्मेलन प्रचार करते समिति के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
कुरावली। नगर जागृत हिंदू सम्मेलन का आयोजन 25 जनवरी को किया जाएगा। सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए सकल हिंदू समाज की ओर से शुक्रवार शाम नगर में बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने लोगों को सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।नगर के घिरोर मार्ग स्थित बीजी भारती इंटर कॉलेज से रैली की शुरुआत हुई। सबसे आगे डीजे वाहन धार्मिक धुनों के साथ चल रहे थे। उसके पीछे जागृत हिंदू समिति के दर्जनों युवा बाइक पर सवार होकर भगवा ध्वज लहराते हुए नगरवासियों को सम्मेलन में सम्मिलित होने का आह्वान कर रहे थे।रैली घिरोर रोड, जीटी रोड होते हुए देवनागरी इंटर कॉलेज के खेल मैदान तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान समिति के सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों को सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें