फोटो 17 सहकारी संघ में दुकानों की बोली लगवाते एसडीएम किशनी। संवाद
किशनी। नगर में स्थित सहकारी संघ की दो दुकानों का खुली बोली में नीलामी के बाद आवंटन कर दिया गया। दोनों दुकानों की बोली एसडीएम की मौजूदगी में हुई।सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने कृषि उत्पादन मंडी समिति बेवर के सचिव को दुकानों को नीलामी में खुली बोली से आवंटित करने के निर्देश दिए थे। एक दुकान संस्था के अधीन रहने के कारण दो दुकानों का आवंटन तय हुआ। सहकारी संघ परिसर में एसडीएम गोपाल शर्मा की देखरेख में दुकानों के आवंटन के लिए खुली बोली लगाई गई। अनुसूचित जाति कोटे की दुकान सदर बाजार निवासी अमित कुमार को 9.13 लाख रुपये, ओबीसी कोटे के लिए आरक्षित दुकान को हिमांशु यादव को 14.02 लाख रुपये में सर्वाधिक बोली होने पर आवंटित कर दी गईं। क्षेत्रीय सहकारी समिति के अध्यक्ष सुखदेव तोमर, मंडी समिति बेवर के सचिव गौरव सिंह, एडीओ अंजनी कुमार सिंह, एडीओ सहकारिता संतोष कुमार, मंडी सहायक मनोज कुमार, सहकारी संघ सचिव राजवीर यादव मौजूद रहे।