फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कैपिटल्स को हराकर भोगांव रॉयल्स ने जीता खिताब

Thu, 16 Apr 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव।नगर के रामलीला मैदान पर आयोजित अंशु त्रिवेदी स्मृति भोगांव प्रीमियर लीग नाइट टूर्नामेंट में बुधवार की रात फाइनल मैच में भोगांव रॉयल्स ने भोगांव कैपिटल्स के बीच खेला गया। भोगांव रायल्स ने मैच जीतकर खिताब पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। भोगांव रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर 10 ओवर में छह विकेट खोकर 144 रन बनाए। यीशु सागर ने 62, फैजान खान ने 48 और प्रबल ठाकुर ने 11 रनों की पारी खेली। कैपिटल्स के मोहित यादव ने दो विकेट लिए। भोगांव कैपिटल्स 10 ओवर में चार विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी। मोहित यादव ने 38, उमर ने 36 और मनीष राजपूत ने 31 रन बनाए। रॉयल्स के अंकुर ने दो और दुर्योधन ने एक विकेट लिया। इससे पहले विधायक भोगांव प्रतिनिधि अंकुर अग्निहोत्री ने गेंद खेलकर मैच का शुभारंभ किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने विजेता और उप विजेता टीम को कप प्रदान किए। मैच में अंपायरिंग अमन और रवि, स्कोरिंग नितिन और दीपू ने की। इस दौरान सुरेंद्र शंखवार, राहुल, पवन तिवारी, शिवम गुप्ता, नितेश राजपूत, अवनीश राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें