फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भाकियू भानू गुट ने एसपी कार्यालय में लगाए नारे, दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर नारेबाजी की, किसान समस्याओं का कोतवाली में निस्तारण न होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की, एसपी को ज्ञापन सौंपा है। पदाधिकारियों का कहना था कि भाकियू के पदाधिकारियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नगला रते के रहने वाले राजेंद्र सिंह के घर से गलत तरीके से नाली निकाली जा रही है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। एक अन्य मामले में भी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पदाधिकारियों का कहना था कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें