श्री दिगंबर जैन मंदिर कटरा में जैन धर्म के द्वितीय तीर्थकर भगवान अजितनाथ का मोक्ष कल्याणक बड़े धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर सुबह 6:30 बजे से नितिन जैन, हितांशु जैन, सौरभ जैन, आयुष जैन, मुकेश कुमार जैन, सुनील कुमार जैन ने भगवान का अभिषेक एवं पूजन किया। सुबह नौ बजे लाड़ू चढ़ाया गया। इस मौके पर डाक्टर सौरभ जैन, गौरव जैन, विजय कुमार जैन, विजय प्रकाश जैन, अनिल कुमार जैन, प्रदीप जैन, संजीव जैन, सुरेश चंद्र जैन, योगेश जैन, पल्लव जैन आदि मौजूद थे।